• Wednesday, 11 February 2026
Live!! भारत बंद कराने निकल गया महागठबंधन सड़कों पर, बंद करो, बंद करो..

Live!! भारत बंद कराने निकल गया महागठबंधन सड़कों पर, बंद करो, बंद करो..

Vikas

बरबीघा।

पेट्रोलियम की मूल्य वृद्धि और महंगाई को लेकर कांग्रेस के द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में महागठबंधन की पार्टियां सड़कों पर उतरकर बंद करा रही है। बंद कराने के लिए कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, हरिशंकर , पिंकू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, राजद नेता राजकुमार सिंह, हम पार्टी प्रदेश युवा सचिव वरुण सिंह, सीपीआई अंचल सचिव धर्मराज कुमार इत्यादि के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़कों पर घूम घूम कर लोगों से बंद करने की अपील कर रहे हैं।

साथ ही साथ नारेबाजी करते हुए लोग पेट्रोलियम की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मौके पर सुरेश सिंह ने कहा कि महंगाई की मार से पूरी जनता त्रस्त है परंतु केंद्र सरकार आपस में लोगों को लड़ा कर अपना उल्लू सीधा कर रही है।आम जनता परेशान है परंतु केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From