• Thursday, 12 February 2026
बीच सड़क पर पुलिस को चैलेंज कर दिया शराबी, क्या कर लोगे

बीच सड़क पर पुलिस को चैलेंज कर दिया शराबी, क्या कर लोगे

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर क्षेत्र के बुधौली चौक पर उस समय अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया जब शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पुलिस को ही चैलेंज कर दिया। दरअसल जाम लगे होने के बीच में पुलिस के द्वारा जाम हटाया जा रहा था। तभी शराब के नशे में एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को ही चैलेंज कर दिया गया।

DSKSITI - Large

इसके बाद यहां जमकर हंगामा हुआ। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शराबी ने पुलिस को चैलेंज करते हुए कहा कि दम है तो करके दिखाओ। क्या करोगे मैं जानता हूं । इतना ही नहीं पुलिस वाले को शराबी ने जान से मारने की धमकी तक दे दी। हालांकि पुलिस के द्वारा उसकी हल्की पिटाई भी की गई परंतु स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद शराबी को वहां से जाने दे दिया गया। अब भला बताइए कि जब बीच सड़क पर शराब पीकर उपद्रव करने पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है तो बिहार में शराब बंदी के औचित्य पर सवाल नहीं उठेंगे तो और क्या होगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From