• Thursday, 12 February 2026
रफ्तार का कहर : दो बाइक की आमने सामने टक्कर में चार जख्मी

रफ्तार का कहर : दो बाइक की आमने सामने टक्कर में चार जख्मी

Vikas

बरबीघा

शेखोपुरसराय के भेड़िया पुल के पास तो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार बाइक सवार युवक जख्मी हो गए । चारों युवक की गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है । इस संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में भेड़िया पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार आपस में टकरा गए।

जबकि स्थानीय लोगों की मदद से बगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनको भर्ती कराया गया । जहां से चारों के प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया । चिकित्सक के अनुसार चारों को गंभीर चोटे लगी है । घायल युवक की पहचान नवादा जिले के शाहपुर ओपी अंतर्गत अफसर गांव निवासी संजय कुमार और धीरज कुमार के रूप में की गई।

DSKSITI - Large

वही नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत कुंदन यादव और देबू यादव बताए जा रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From