• Thursday, 12 February 2026
18 मरने वालों के आश्रितों के बीच 68 लाख 12 हजार का वितरण

18 मरने वालों के आश्रितों के बीच 68 लाख 12 हजार का वितरण

Vikas

शेखपुरा

इनायत खान, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा ने आज अपने प्रकोष्ठ में आपदा से प्रभावित हुए व्यक्तियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान भुगतान की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि विगत 01 वर्ष में 18 व्यक्ति प्राकृतिक आपदा, सामुहिक सड़क दुर्घटना, नदी, नहर, तालाब में डुबने वाले कुल 18 व्यक्तियों के आश्रितो को तत्काल 4-4 लाख रू0 अनुग्रह अनुदान के रूप में कुल 68 लाख 12 हजार 7 सौ रू0 का भुगतान किया गया ।

DSKSITI - Large

सड़क सामुहिक दुर्घटना में 9 व्यक्ति, नदी, नहर, तालाब में डुबने वाले 6 व्यक्ति, व्यालर फटने मेें 2 व्यक्ति और 01 व्यक्ति आकाशी बिजली गिरने से देहांत हुआ। मिथुन कुमार, पिता सच्चिदानंद सिंह, ग्राम छेमा, प्रखंड शेखोपुरसराय, 26.06.2020 को बिजली गिरने के मौत हुई थी। इनके निकटतम आश्रित को 4 लाख रू0 अनुग्रह अनुदान भुगतान किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From