• Friday, 09 May 2025
Good News: प्रज्ञा पुस्तकालय: जूनियर शाखा का भव्य शुभारंभ, 27वां स्थापना दिवस मनाया

Good News: प्रज्ञा पुस्तकालय: जूनियर शाखा का भव्य शुभारंभ, 27वां स्थापना दिवस मनाया

stmarysbarbigha.edu.in/

प्रज्ञा पुस्तकालय: जूनियर शाखा का भव्य शुभारंभ, 27वां स्थापना दिवस मनाया

 

शेखपुरा, 1 मई 2025:

 

आज दिनांक 1 मई 2025 को राजशिला निवास, मकदुमपुर, शेखपुरा में प्रज्ञा पुस्तकालय की जूनियर शाखा का उद्घाटन श्रीमती सुशीला देवी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुस्तकालय के 27वें स्थापना दिवस का भी भव्य आयोजन किया गया।

प्रज्ञा पुस्तकालय की यह नई 'जूनियर शाखा' विशेष रूप से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए समर्पित की गई है। यह शाखा प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी तथा इसकी सभी सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क होंगी।

यहां बच्चों को शांत वातावरण में सेल्फ स्टडी करने का अवसर मिलेगा, साथ ही समय-समय पर सीनियर मेंबर द्वारा मार्गदर्शन और मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सिलेबस आधारित पुस्तकें, समाचार पत्र और बच्चों के लिए उपयोगी पत्रिकाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही साप्ताहिक टेस्ट की व्यवस्था भी की गई है।

स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रज्ञा पुस्तकालय के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रज्ञा पुस्तकालय के 500 से अधिक सदस्य वर्तमान में देश के विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। आज के कार्यक्रम में शेखपुरा व आसपास के क्षेत्रों से 28 पदस्थापित सदस्यों की उपस्थिति रही।

DSKSITI - Large

 

इस विशेष अवसर पर एक ओपन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रोहित वर्मा ने प्रथम, रणधीर राज ने द्वितीय तथा नंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शंकर कुमार, सौरव कुमार, शिव कुमार, रविकाश कुमार, बंटी कुमार एवं गौरव कुमार को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

 

कार्यक्रम में प्रज्ञा पुस्तकालय के संस्थापक-सह-संचालक मुरारी प्रसाद (प्रधानाध्यापक, अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा) के अलावा मनीष कुमार (शिक्षक), सत्यम कुमार (लोको पायलट), ललन (शिक्षक), मोहम्मद कैश (टैक्स दरोगा, नगर परिषद), प्रभात (LIC), गौरव कुमार (भारतीय डाक सेवा), आयुषी राज (सचिवालय सहायक, पटना), रवि कुमार (लोको पायलट), दीपक साव (TTE रेलवे), प्रवीण कुमार (बैंकर, ग्रामीण बैंक), गौतम कुमार, आदित्य कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार (सभी शिक्षकगण), सत्यवान कुमार व अजय शर्मा (कर्मचारी) जैसे कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like