• Tuesday, 10 February 2026
अब आशा के सहारे कोविड-19 से लड़ने की तैयारी

अब आशा के सहारे कोविड-19 से लड़ने की तैयारी

Vikas

अब आशा के सहारे कोविड-19 से लड़ने की तैयारी

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में बिहार सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के विषाणु से लड़ने की तैयारी में अब आशा कार्यकर्ताओं का भी सहारा लिया जाएगा। इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का काम शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में कोविड-19 महामारी में टीकाकरण को लेकर वेबसाइट पर डाटा लोड करने सहित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के डाटा को अपलोड करने के साथ-साथ नवजात बच्चों के जानलेवा बीमारियों के बचाव के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया और 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने में आवश्यक सावधानी और टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी गई। इस तरह का प्रशिक्षण जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चलाए गए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From