नवादा : निगरानी की टीम ने घूसखोर दारोगा को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नवादा : निगरानी की टीम ने घूसखोर दारोगा को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नवादा
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अकबरपुर थाना में पदस्थापित दारोगा प्रमोद कुमार को निगरानी की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी थाना गेट पर उस समय हुई, जब दारोगा परिवादी से घूस की रकम ले रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना कांड संख्या 484/25 में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने और केस डायरी में मदद करने के नाम पर दारोगा प्रमोद कुमार ने परिवादी विकास कुमार से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित विकास कुमार ने इसकी लिखित शिकायत पटना निगरानी विभाग से की थी।
शिकायत के बाद निगरानी टीम ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी की विशेष टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत दारोगा ने परिवादी को थाना गेट पर बुलाया और वहीं 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने छापा मारकर दारोगा प्रमोद कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा को निगरानी टीम अपने साथ ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में निगरानी विभाग की इस पहल की सराहना की जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!