• Wednesday, 11 February 2026
ओह, इकलौता पुत्र की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में मातम

ओह, इकलौता पुत्र की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में मातम

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में तालाब में नहाने गए धीरेन्द्र सिंह के एक मात्र 22 बर्षीय पुत्र निशु कुमार की डूबने से मौत हो गई।

DSKSITI - Large

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि रविवार की दोपहर निशु कुमार गांव के ही तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। बाद में ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे किसी तरह से निकाला गया और अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निशु कुमार धीरेन्द्र सिंह का इकलौता पुत्र था। इकलौता पुत्र के निधन के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया। बताया जा रहा है कि गांव का तालाब में गहरा गड्ढा था जिसके चपेट में आने से निशु कुमार उसमें डूब गया और उसकी जान बचाने की कोशिश भी लोगों की बेकार हो गई। गांव वालों के सहयोग से उसे निकाला गया। परंतु अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From