• Monday, 20 April 2026
जदयू नेता के पुत्र के संदिग्ध मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे निवर्तमान मंत्री अशोक चौधरी

जदयू नेता के पुत्र के संदिग्ध मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे निवर्तमान मंत्री अशोक चौधरी

Vikas

जदयू नेता के पुत्र के संदिग्ध मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी

 

बरबीघा, शेखपुरा 

शनिवार की देर शाम बिहार सरकार के निवर्तमान मंत्री अशोक चौधरी बरबीघा के बभनबीघा गांव पहुंचे । वे जदयू के नेता सुरेश सिंह के पुत्र एवं पैक्स अध्यक्ष 45 वर्षीय संजीत कुमार की मौत पर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे । शुक्रवार को गांव के खेत में संदिग्ध अवस्था में संजीत कुमार की लाश मिली थी।

मंत्री अशोक चौधरी के साथ शेखपुरा के जिला अधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी, एएसपी डॉ राकेश कुमार भी गांव में पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हुए परिवार के साथ हैं और पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी को संघनता से जांच के निर्देश दिए।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद अजय कुमार भी उपस्थित रहे। साथ ही साथ स्थानीय नेताओं में शंभू यादव, अजय कुमार, साकेत सिंह इत्यादि की उपस्थित रही।

DSKSITI - Large

बता दें कि शुक्रवार की सुबह 6:00 संजीत कुमार खेत की तरफ टहलने के लिए निकले थे । वहीं 10 बजे के आसपास गांव के लोगों ने बांस के बगीचा के पास एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा ।

इसके बाद गांव में इसकी शोर हुआ। लोग जुटे, तब तक किसी ने पहचान नहीं की। अज्ञात लाश होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर लाश की पहचान हुई ।

वहीं इस मामले में पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम के द्वारा शुक्रवार को ही जांच की गई है। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि परिवार की तरफ से अभी किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From