• Tuesday, 10 February 2026
LOVE NEWS: दरोगा जी ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युगल को ऐसे मिलाया

LOVE NEWS: दरोगा जी ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युगल को ऐसे मिलाया

Vikas

दरोगा जी ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युगल को ऐसे मिलाया 


शेखपुरा
 
यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें बीए में पढ़ने वाली छात्रा को बगल के एक गांव के युवक  से प्रेम हो गया । 2 साल प्रेम प्रसंग चलता रहा। 6 महीना पहले शेखपुरा के बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। प्रेमी युगल के शादी करने के बाद दोनों लड़का लड़की घर चले गए। इसी बीच 6 माह के बाद प्रेमी युगल घर से भाग गए । मामला पुलिस तक पहुंच गई ।
 
इसी बीच पुलिस थाना में लड़की भी पहुंच गई और लड़का के परिवार को भी बुलाया गया । लड़का भी साथ में आया तो लड़का के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसमें अब लड़की की तरफ से यौन शोषण का मामला बनने लगा।  फिर  महिला पुलिस थाना के अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने हस्तक्षेप किया।
 
 दोनों प्रेमी युगल के परिवार वालों को समझाया और बात बन गई । फिर दोनों के बीच विवाह की स्वीकृति हो गई और अंतरजातीय विवाह  में  परिवार वाले मान गए । यह मामला शेखपुरा जिले के कसर थाना क्षेत्र के कसार गांव की लड़की का और बगल के धर्मपुर गांव के लड़का का है ।
DSKSITI - Large

 
पुलिस ने बताया कि कसार गांव के मदन महतो की 22 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी बीए में पढ़ाई करती थी। उसका प्रेम प्रसंग बगल के धर्मपुर गांव के गोरेलाल रावत के पुत्र धुरी कुमार से हो गया।  इसी बीच सारा प्रसंग हुआ । अंतरजातीय विवाह का यह मामला बना । पुलिस थाने जब मामला बना तो पुलिस ने मामले को परिवार वालों को समझाकर समझौता कर दिया। अब दोनों प्रेमी युगल घर चले गए। बताया जाता है कि लड़का कन्याकुमारी में कुक का काम करता है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From