• Wednesday, 11 February 2026
जल जीवन हरियाली के नाम पर गरीबों को उजाड़ने से आक्रोश: अनशन पर बैठ गए हैं लोग

जल जीवन हरियाली के नाम पर गरीबों को उजाड़ने से आक्रोश: अनशन पर बैठ गए हैं लोग

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में जल जीवन और हरियाली को लेकर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी संगठन और खेत मजदूर संगठन के बैनर तले लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

DSKSITI - Large

सोमवार से अनशन कर रहे लोगों का आरोप है कि जल जीवन और हरियाली के नाम पर दशकों से बसे हुए लोगों को उजाड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। जब तक लोगों को घर का वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो उसे उजाड़ने नहीं दिया जाएगा।

वे लोग इसी मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। अनशन कर रहे भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि गरीबों को उजाड़ने नहीं दिया जा सकता। गैरमजरूआ जमीन पर बसे हुए गरीबों को नोटिस थमा दिया गया है। जबकि वहां दशकों से बसे हुए हैं। और उनको घर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही वहां से हटाना होगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From