• Tuesday, 10 February 2026
भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बोलेरो की टक्कर, कई जख्मी

भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बोलेरो की टक्कर, कई जख्मी

Vikas

भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बोलेरो की टक्कर, कई जख्मी

शेखपुरा

कॉलेज मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में ऑटो और बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा कॉलेज मोड़ के पास हुआ है। तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की टक्कर हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बोलेरो और ऑटो की टक्कर कॉलेज मोड़ के पास हो गई। कैथवां गांव के लोग ऑटो पर सवार थे। जाफरपुर से एक मुंडन समारोह में शामिल होकर सभी लोग लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद लोगों को सदर अस्पताल शेखपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें गिरजा देवी, पप्पू ठाकुर, बुधन चौधरी सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं। सदर अस्पताल में सभी का प्राथमिक चिकित्सा किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From