• Tuesday, 10 February 2026
डाटा इंट्री ऑपरेटर का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, अस्पताल का कई कार्य प्रभावित

डाटा इंट्री ऑपरेटर का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, अस्पताल का कई कार्य प्रभावित

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा सदर अस्पताल में दूसरे दिन भी डाटा इंट्री ऑपरेटरों का हड़ताल जारी रहा। हड़ताल के दौरान ऑपरेटरों के द्वारा धरना भी दिया गया। बता दें कि 2 दिनों से डाटा ऑपरेटर 7 साल पुराने नौकरी से हटाए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए पूरे बिहार में हड़ताल पर चले गए हैं ।

DSKSITI - Large

इस संबंध में डाटा इंट्री ऑपरेटर संदीप भारती ने बताया कि 7 साल से वे लोग नौकरी कर रहे हैं। नियोजन के आधार पर उन लोगों की नौकरी हुई थी परंतु 5 साल तक स्वास्थ्य विभाग जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा उन लोगों से काम लिया गया। पिछले 1 साल कंपनी के माध्यम से काम लिया गया। कंपनी वाले सरकार से ₹18000 मासिक वेतन के रूप में लेते हैं परंतु हम लोगों को मात्र 8800 ही वेतन का दिया जाता है।

इस साल फिर कंपनी बदल दिया जा रहा है। और नई कंपनी के द्वारा फिर से बहाली लिए जाने की बात कही जा रही है। जिससे उन लोगों की नौकरी पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी को लेकर पूरे बिहार में हड़ताल किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From