• Monday, 30 June 2025
Good News: शेखपुरा के चार सरकारी विद्यालयों को पुरस्कार

Good News: शेखपुरा के चार सरकारी विद्यालयों को पुरस्कार

stmarysbarbigha.edu.in/

Good News: शेखपुरा के चार सरकारी विद्यालयों को पुरस्कार

 

शेखपुरा 

 

बिहार भर के कई विद्यालयों को बिहार स्वच्छ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया । जिसमें शेखपुरा के चार विद्यालय को दूसरी बार इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह पुरस्कार पटना के चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में दिया गया। इसमें शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित हुए।

 

पुरस्कार प्राप्त करते प्रधानाध्यापक विनोद कुमार

 

मिली जानकारी में बताया गया शेखपुरा जिले के चार विद्यालयों को बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए दूसरी बार चयनित किया गया। इन विद्यालयों में शेखपुरा नगर परिषद के अभ्यास मध्य विद्यालय तथा सदर प्रखंड के सिरारी मध्य विद्यालय का नाम शामिल है। वहीं बरबीघा प्रखंड के दो विद्यालयों का भी चयन बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसमें बरबीघा नगर के कन्या आदर्श मध्य विद्यालय तथा जयरामपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोयपर का नाम शामिल है।

DSKSITI - Large

 

 

विद्यालय के प्रधान को सोमवार को शिक्षा विभाग के बड़े पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसमें अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद, सिरारी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, आदर्श कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोयपर के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का नाम शामिल है। सभी को एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी चारों विद्यालयों का दूसरे वर्ष भी इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like