• Tuesday, 10 February 2026
देवी दुर्गा के जयकारे के साथ पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

देवी दुर्गा के जयकारे के साथ पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े । देवी दुर्गा के जयकारों के साथ ही जय माता दी के नारा लगाते हुए दुर्गा पूजा की गई। देवी दुर्गा की पूजा करने को लेकर शनिवार को खोइच्छा भरने का कार्य संपन्न किया गया।

इसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। महिलाओं के द्वारा श्रद्धा पूर्वक अनुष्ठान का आयोजन कर देवी दुर्गा के खोइच्छा भराई का काम किया गया। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में खोइच्छा भरने का काम किया गया। जबकि बरबीघा नगर परिषद के विभिन्न पूजा पंडालों में खोइच्छा का काम संपन्न हुआ। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पटेल पूजा समिति, खण्डपर,  डीएम हाई स्कूल, इंदाय इत्यादि मोहल्लों में स्थापित की गई है। बरबीघा के बड़ी दुर्गा माता, पुरानी शहर दुर्गा माता, तैलिक ठाकुरबारी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

DSKSITI - Large

गांव में देवी दुर्गा की धूम

जिले के कई गांव में देवी दुर्गा के धूम देखी गयी है। देवी दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर गांव में प्रतिमा स्थापित की गई है। लोहान गांव, माफो गांव इत्यादि में भव्य रुप से पूजा अर्चना की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From