सगे भतीजे की कलाई काटने के मामले में आरोपित अवधेश पर जानलेवा हमला
सगे भतीजे की कलाई काटने के मामले में आरोपित अवधेश पर जानलेवा हमला
शेखपुरा।
जिला मुख्यालय में मंगलवार को बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी 50 वर्षीय अवधेश यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि अवधेश यादव वर्ष 2024 में उस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने शेखपुरा न्यायालय आ रहा था। उल्लेखनीय है कि अवधेश स्वयं भी अपने सगे भतीजा राम प्रवेश यादव के दोनों हाथ की कलाई काटकर फरार होने के चर्चित मामले में आरोपित है। इसी पृष्ठभूमि में मंगलवार को उस पर हुए हमले में भतीजे और उसके संबंधियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 17 जून 2023 को केवटी थाना क्षेत्र में अवधेश यादव को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। उसी मामले की सुनवाई शेखपुरा न्यायालय में चल रही है। मंगलवार को गवाही के लिए वह अपने सहयोगी सुनील यादव के साथ बाइक से न्यायालय पहुंच रहा था। न्यायालय से लगभग 250 मीटर पहले, शेखपुरा मंडल कारा के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक पर बोल्डर फेंक दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने अवधेश को पकड़कर उस पर हमला किया।
घटना देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, तभी 112 नंबर की पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख बदमाश पास में खड़ी चारपहिया वाहन से फरार हो गए। शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा सरमेरा थाना पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!