दबंग : शादी समारोह में महिलाओं के साथ जबरन करने लगे डांस, विरोध पर जमकर पीटा
दबंग : शादी समारोह में महिलाओं के साथ जबरन करने लगे डांस, विरोध पर जमकर पीटा
शेखपुरा:
नगर परिषद क्षेत्र के खोरमपुर कुंडा गांव में एक शादी समारोह उस समय हिंसा की भेंट चढ़ गया, जब कुछ दबंग युवकों ने महिलाओं के साथ जबरन डांस करने की कोशिश की और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। घटना बीती रात दाल धोय रस्म के दौरान हुई, जिससे शादी की खुशियां अफरातफरी में बदल गईं।

बताया गया कि गांव के यदु पंडित के यहां शादी समारोह चल रहा था। दाल धोय रस्म के दौरान महिलाएं डीजे की धुन पर पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल थीं। इसी बीच गांव के कुछ दबंग युवक महिलाओं के समूह में जबरन घुस गए और डांस करने लगे। महिलाओं द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपितों ने पहले छेड़खानी की और फिर बांस, लाठी व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
इस हमले में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए, जबकि समारोह में दूसरे गांव से आए दो रिश्तेदार भी चोटिल हुए। घायलों में लक्ष्मी देवी, निशु कुमारी, मिथिलेश कुमार, विकास पंडित, अंजली देवी और कंचन कुमारी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी और निशु कुमारी का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है।
पीड़ित परिवार ने गांव के ही प्रिंस यादव, रणवीर यादव, सुभाष यादव समेत अन्य पर दबंगई और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।
घटना से गांव में तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी जैसे पारिवारिक आयोजन में इस तरह की दबंगई ने सामाजिक माहौल को शर्मसार किया है।
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!