• Tuesday, 10 February 2026
Big News: कोरोना पॉजिटिव आशा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत

Big News: कोरोना पॉजिटिव आशा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के काशीबीघा गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक महिला की पटना में मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि महिला आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी। वह जयरामपुर थाना के काशीबीघा गांव निवासी थी और छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

उसे पटना इलाज के लिए ले जाया गया। पीएमसीएच अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। इलाज से पहले जांच में पॉजिटिव मिली थी। वही इलाज के क्रम में महिला का रविवार की देर शाम निधन हो गया। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया है कि महिला का पहले निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था जहां कोरोना से पॉजिटिव पाए जाने पर महिला को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसका इलाज किया जा रहा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है। छत से गिरने के बाद महिला के सर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From