• Tuesday, 10 February 2026
एक साथ हुआ कोरोना विस्फोट, कई लोग पाए गए संक्रमित

एक साथ हुआ कोरोना विस्फोट, कई लोग पाए गए संक्रमित

Vikas

एक साथ हुआ कोरोना विस्फोट, कई लोग पाए गए संक्रमित

शेखपुरा

शेखपुर जिले में एक साथ कोरोना विस्फोट को मामला सामने आया है। एक साथ कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले एक पखवाड़े में जहां जिले में 23 लोग पॉजिटिव पाए गए थे इनमें से दो लोगों की मौत भी हो गई थी। वही एक साथ 21 पॉजिटिव मिलने से शेखपुरा जिला के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है ।

यह पॉजिटिव मिलने का आंकड़ा सोमवार को पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला में सोमवार को आए रिपोर्ट में 21 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 7 लोग शेखपुरा, 3 लोग बरबीघा और 11 लोग अरियरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित है। सभी को पॉजिटिव पाए जाने के बाद इतिहास खंगाला जा रहा है और संपर्क में आने वालों को जांच कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड केयरी जखराज स्थान में भी लोगों को रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिनमें कोविड-19 का लक्षण है उन्हें कोविड केयर में रखा जा रहा है। तीन लोग पहले से हीइलाज रत हैं। जबकि तीन चार अन्य लोगों को भी कोविड-19 में इलाज के लिए रखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From