2 जून को विष्णु धाम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
2 जून को विष्णु धाम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
बरबीघा (शेखपुरा)।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जून को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल विष्णु धाम, सामस का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की सूचना शनिवार शाम जिला प्रशासन को प्राप्त हुई, जिसके बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु धाम परिसर का भ्रमण करेंगे तथा मंदिर में पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विष्णु धाम को बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह स्थल राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी पहचान बना सके।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके दौरे से विष्णु धाम के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!