• Tuesday, 01 July 2025
PM के मन की बात सुन आनंदित हुए भाजपा कार्यकर्ता

PM के मन की बात सुन आनंदित हुए भाजपा कार्यकर्ता

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

दुरदर्शन व आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 68वीं कड़ी में रविवार को भाजपा नेताओं ने सुना । अपने विचार साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है। बहुत एक रूप में देखा जाए तो नागरिकों में दायित्व का एहसास भी है।

लोग अपना ध्यान रखते हुए, दूसरों का ध्यान रखते हुए, अपने रोजमर्रा के काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने गणेशोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि ज्यादातर जगहों पर इस बार इकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे ध्यान में आयेगी – हमारे पर्व और पर्यावरण। इन दोनों के बीच एक बहुत गहरा नाता रहा है। प्रकृति की रक्षा के लिए थारु समाज ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना है ।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में, सदियों से थारु आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन या उनके ही शब्दों में कहें तो ’60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। बरना की शुरुआत में भव्य तरीके से हमारे आदिवासी भाई-बहन पूजा-पाठ करते हैं और उसकी समाप्ति पर आदिवासी परम्परा के गीत,संगीत, नृत्य जमकर के उसके कार्यक्रम भी होते हैं। मन की बात कार्यक्रम जहां जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, अरविंद कुमार , विपिन मंडल ने शेखपुरा स्थित कार्यालय में सुना।

DSKSITI - Large

भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा के आवास पर भी गांव रामपुर गांव में भी समारोह सुनने के लिए आयोजन किया गया यहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष भुपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने सिरारी में सूना तो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने वरमा गांव में अपने समर्थकों के साथ मन की बात सुनी, वहीं बरबीघा में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण कुमार, उपाध्यक्ष हीरा लाल, युवा अध्यक्ष गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया मौके पर अजय यादव, बलराम आनंद , कृष्ण मुरारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like