• Tuesday, 10 February 2026
प्रसिद्ध विष्णु धाम का दर्शन करने पहुंचे झारखंड के लॉ सेक्रेट्री

प्रसिद्ध विष्णु धाम का दर्शन करने पहुंचे झारखंड के लॉ सेक्रेट्री

Vikas

प्रसिद्ध विष्णु धाम का दर्शन करने पहुंचे झारखंड के लॉ सेक्रेट्री

बरबीघा, शेखपुरा

जिले के बरबीघा प्रखंड के सामस विष्णु धाम झारखंड के लॉ सेक्रेटरी संजय कुमार दर्शन करने के लिए पहुंचे । उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे। उनका स्वागत रविवार को विष्णु धाम परिसर में सिविल सर्जन सह विष्णु धाम के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । अभिनंदन किया गया।

वहीं लॉ सेक्रेटरी ने कहा कि मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। इसी वजह से उनको यहां आने का मन हुआ और गूगल पर जानकारी मिलने के वजह से वे यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आस्था और धार्मिक लोगों के सहयोग से यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा सकता है। यहां निर्माण का काम बेहतरीन ढंग से चल रहा है।

वही मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी ने कहा कि मंदिर के गुंबद निर्माण की प्रक्रिया भी लंबित है। इसके लिए माऊर निवासी मुन्ना जी से छड़ का एवं और आंय माध्यम से सीमेंट की व्यवस्था हो गई है। गिट्टी की व्यवस्था के लिए श्रद्धावान लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने गिट्टी दानकर्ताओं से सहयोग की अपील भी की है। ताकि यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर मंदिर कमेटी से जुड़े विपिन कुमार एवं अन्य भी उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From