बिहार भीम की पत्नी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी
बिहार भीम की पत्नी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी
शेखपुरा
बिहार भीम कहे जाने वाले शेखपुरा निवासी स्वर्गीय काशीनाथ यादव पहलवान की धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी शनिवार की रात शेखपुरा पहुंचे ।
मंत्री अशोक चौधरी के आने के बाद शेखपुरा के जिला अधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी, अवर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार के साथ-साथ स्थानीय नेताओं में अजय सिंह, साकेत सिंह इत्यादि भी मौके पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वर्गीय काशीनाथ पहलवान के पुत्र और नेता शंभू नाथ यादव ने सभी का अभिवादन किया।
बता दें कि स्वर्गीय काशीनाथ यादव पहलवान की हत्या 2001 में टाटी नरसंहार में हो गई थी। उस समय वे राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष थे और लालू यादव के काफी करीबी माने जाते थे। पहलवानी के क्षेत्र में भी उनका काफी नाम था और इसीलिए उन्हें बिहार भीम कहा जाता था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!