• Tuesday, 10 February 2026
बरबीघा नगर परिषद उपाध्यक्ष का पुत्र फर्जी वोटिंग में गिरफ्तार

बरबीघा नगर परिषद उपाध्यक्ष का पुत्र फर्जी वोटिंग में गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा नगर परिषद उपाध्यक्ष का पुत्र फर्जी वोटिंग में गिरफ्तार

बरबीघा

बरबीघा पंचायत चुनाव को लेकर नगर परिषद के उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का पुत्र सनी कुमार फर्जी वोटिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

यह गिरफ्तारी बरबीघा नगर परिषद के सभापति रोशन कुमार के गांव नरसिंहपुर से की गई। बूथ संख्या 16 पर सनी कुमार फर्जी तरीके से वोटिंग कर रहा था। तभी एडीएम राजीव कुमार के द्वारा उसकी गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए डीएम राजीव कुमार ने बताया कि फर्जी वोटिंग करने के दौरान उसे पकड़ा गया है। बताया जाता है कि सनी कुमार निवर्तमान मुखिया सविता देवी के पक्ष में वोटिंग कर रहा था तभी भनक लगते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर तेउस पंचायत चुनाव में सरगर्मी रहे वहां प्रतिद्वंदी पक्ष के समर्थक गोपाल कुमार को भी adm राजीव कुमार ने हिरासत में ले लिया बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद उसे रिहा कर दिया गया। बूथ पर कई लोगों के द्वारा फर्जी वोटिंग किये जाने के बाद कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग बाहर से बुलाए गए थे जिसके द्वारा फर्जी वोटिंग की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From