• Friday, 29 May 2026
बरबीघा डिज़्नीलैंड बना बच्चों की छुट्टियों का आकर्षण

बरबीघा डिज़्नीलैंड बना बच्चों की छुट्टियों का आकर्षण

Vikas

बरबीघा डिज़्नीलैंड बना बच्चों की छुट्टियों का आकर्षण

बरबीघा हटिया मोड़ स्थित डिज़्नीलैंड इन दिनों बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए यहां मनोरंजन और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल और मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं, जिससे बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मेले के संचालक राजीव कुमार उर्फ राजू ने बताया कि डिज़्नीलैंड मेले में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी भरपूर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले बच्चे और अभिभावक पूरी तरह संतुष्ट होकर लौट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए खरीदारी की अलग व्यवस्था की गई है, जहां घरेलू उपयोग और बच्चों से जुड़े कई सामान उपलब्ध हैं।

शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है। रंग-बिरंगी रोशनी, झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरबीघा में इस तरह का मनोरंजन मेला बच्चों के लिए छुट्टियों का बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From