• Tuesday, 10 February 2026
B.Ed. के प्रशिक्षु शिक्षक 4 सप्ताह तक स्कूलों में पढ़ाई आधारित गतिविधियों में होंगे शामिल

B.Ed. के प्रशिक्षु शिक्षक 4 सप्ताह तक स्कूलों में पढ़ाई आधारित गतिविधियों में होंगे शामिल

Vikas

बरबीघा

बरबीघा से सटे प्रेमलता मदन मोहन कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोदीपुर, बिंद, नालंदा के B.Ed.प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को 4 सप्ताह का विद्यालय आधारित गतिविधि के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चयनित विद्यालय में सचिव रंजीत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

DSKSITI - Large

इस बाबत उन्होंने बताया कि विद्यालय आधारित गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षुओं को एक अच्छा शिक्षक बनने का मौका मिलता है। क्योंकि बेहतर शिक्षक वही बन सकता है जिसको पूर्व में विद्यालय में पढ़ाने का अभ्यास हो। इसलिए प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षुओं को विद्यालय में जाना अतिआवश्यक होता है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मौलाना मजहरूल हक अरबी एंड फारसी विश्वविद्यालय पटना के आदेशानुसार प्रत्येक प्रशिक्षुओं को विद्यालय आधारित गतिविधि के लिए जाना आवश्यक है। विश्वविद्यालय के सहायक प्राचार्य सपना रानी ने कहा कि विद्यालय आधारित गतिविधि को अच्छे से संपन्न करने के लिए महाविद्यालय में एक कमेटी का गठन की गई है। जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षुओं का उपस्थिति की निगरानी अच्छे से की जा सके।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From