बरबीघा में 14 जून को होगी अस्मिता खेलो इंडिया पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता
बरबीघा में 14 जून को होगी अस्मिता खेलो इंडिया पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता
बरबीघा, संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून को बरबीघा में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें केवल बालिकाएं और महिलाएं भाग लेंगी। प्रतिभागियों को खेलो इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
शेखपुरा जिला साइकिल संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बिहार साइकिल संघ के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता 14 जून की सुबह 6 बजे से 9 बजे तक श्रीकृष्ण चौक से मोकामा रोड पर आयोजित होगी।
प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग 16 वर्ष से कम, दूसरा 16 से 18 वर्ष तथा तीसरा 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रतिभागियों के लिए होगा। रेस में प्रतिभागियों को दो किलोमीटर जाकर और दो किलोमीटर लौटकर कुल चार किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रदान की जाएगी, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने प्रतिभागियों से अपनी साइकिल के साथ समय पर पहुंचने की अपील की है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!