शेखपुरा में फूल तोड़ने गई किशोरी से दुष्कर्म, थाना में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
शेखपुरा में फूल तोड़ने गई किशोरी से दुष्कर्म, थाना में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
शेखपुरा
शेखपुरा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला बरबीघा थाना क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है। महिला थाना में इस मामले में किशोरी के चाची के द्वारा प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। युवक और किशोरी, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि महिला के चाची के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आवेदन में कहा गया है कि 24 जून को किशोरी फूल तोड़ने के लिए आरोपी युवक के दालान के पास गई थी।
इसी में किशोरी को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।
बाद में स्थानीय लोगों हंगामा किया और किशोरी को बाहर से कमरे में बंद कर वह भाग गया।
ग्रामीणों ने पुलिस को 112 में सूचना दी। इसके बाद पुलिस में पहुंचकर किशोरी को बरामद किया गया।
एएसपी ने बताया कि 24 जून की घटना है। उस दिन थाना में किशोरी ने युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में उसे घर भेजा गया। वहीं 26 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!