• Tuesday, 10 February 2026
सरस्वती पूजा में डीजे और अश्लील गाना बजाया तो खैर नहीं

सरस्वती पूजा में डीजे और अश्लील गाना बजाया तो खैर नहीं

Vikas

अरियरी।

सरस्वती पूजा का त्योहार स्थानीय थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर शनिवार के दिन शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अरियरी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता नये थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की।

बैठक में अरियरी के प्रभारी सीओ , डीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण चौहान , जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष नन्दकिशोर कुशवाहा , राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बेचू खान , रालोसपा नेता प्रमोद यादव , पूर्व उपमुखिया विनोद महतो , कांग्रेस नेता राधेश्याम सिंह सहित दोनो समुदाय के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने पर रोक रहेगी। जबकि सही समय पर निर्धारित रूट से प्रतिमाओं का विसर्जन करने को कहा गया है। सभी प्रतिमा के पूजा समितियों को लाइसेंस लेने की हिदायद दी गई है। पूजा के दौरान विधिव्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like