• Wednesday, 11 February 2026
बूढ़ी मां की देखभाल के लिए कहा तो कलयुगी बेटे ने बाप को पीटा

बूढ़ी मां की देखभाल के लिए कहा तो कलयुगी बेटे ने बाप को पीटा

Vikas

बूढ़ी मां की देखभाल के लिए कहा तो कलयुगी बेटे ने बाप को पीटा

शेखपुरा

शेखपुरा में एक कलयुगी बेटे के द्वारा बाप की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में बूढ़ी मां का देखभाल करने के लिए जब पिता ने कहा तो बेटे के द्वारा पिता की पिटाई की गई है। घायल बुजुर्ग का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

यह मामला कुसुंबा ओपी अंतर्गत बघैया गांव का मामला है । यहां कारू चौधरी के साथ उनके बेटे अर्जुन चौधरी के द्वारा मारपीट की गई है । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बिजली विभाग में काम करने के बाद सेवानिवृत्ति हो गई। जिसके बाद वह गांव में रहने लगे। इकलौते पुत्र के साथ रहते हुए मां की देखभाल के लिए उसको कहा जिससे वह गुस्से में आकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि पुत्र की पिटाई में बुजुर्ग का सर फट गया और काफी खून बह गया । गांव के लोगों ने सहायता की और सदर अस्पताल पहुंचाया जहां बुजुर्गों का इलाज किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From