• Wednesday, 11 February 2026
सड़क हादसे में युवक की मौत पर गांव में मातम

सड़क हादसे में युवक की मौत पर गांव में मातम

Vikas

सड़क हादसे में युवक की मौत पर गांव में मातम

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के अंबारी गांव में अहले सुबह हुए एक सड़क हादसे में गांव में मातम का माहौल देखा जा रहा है। इससे सड़क हादसे में गांव के ही पंकज रावत के 16 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार की मौत हो गई । हादसे के बाद वाहन को नहीं पकड़ा जा सका। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात वाहन के द्वारा इस हादसे को अहले सुबह में अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में गांव वालों ने बताया कि सुबह में टहलने के दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर मारे जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो सभी लोग उसे आनन-फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर चिकित्सकों के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों को सूचना दी गई और इस हादसे के बाद गांव में भी मातम पसर गया। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए लाश को सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From