• Thursday, 12 February 2026
गजब हो गया : मंदिर पर जबरदस्त वज्रपात, नीचे बैठे थे आधा दर्जन लोग

गजब हो गया : मंदिर पर जबरदस्त वज्रपात, नीचे बैठे थे आधा दर्जन लोग

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में सोमवार की शाम गजब हो गया। भीषण मूसलाधार बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ वहीं वज्रपात से कई लोग डरे रह गए। इसी वज्रपात की चपेट में बभनबीघा गांव का एक मंदिर आ गया। गांव के ठाकुरबाड़ी पर वज्रपात हुआ। वज्रपात इतना भीषण हुआ कि मंदिर के भवन को नुकसान पहुंचा है।

DSKSITI - Large

मंदिर के प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर गया। बताया जाता है कि मंदिर के गुंबद के पास वज्रपात होने से यह हादसा हुआ। मंदिर के नीचे आधा दर्जन युवक बैठे हुए थे । सभी काफी सहम गए। सभी युवक बाल-बाल इस घटना में बचे हैं। मंदिर के नीचे बैठे गौरव, पवन इत्यादि ने बताया कि वज्रपात इतना भीषण था कि भवन तक हिलने लगा और सभी लोग सहम गए। किसी तरह से बाल-बाल वे लोग बचे हैं। घटना के बाद वहां भय का माहौल देखा जा रहा है। वहीं मंदिर पर वज्रपात से लोगों की जान बचने पर इसे ईश्वर की कृपा भी मान रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From