• Thursday, 12 February 2026
स्कूल का ताला तोड़ बना दिया विदेशी शराब का दुकान

स्कूल का ताला तोड़ बना दिया विदेशी शराब का दुकान

Vikas
बरबीघा
बरबीघा में विदेशी शराब के कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लगातार विदेशी शराब के कारोबार सरकारी संस्थानों से किए जाने का मामला सामने आता है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। जहां स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़कर शराब कारोबारी ने अपना ताला लगा दिया और उसमें शराब रख दिया।
कई महीनों से इसी कमरे से शराब के कारोबार संचालित था। वहीं जब स्कूल की शिक्षिका स्कूल पहुंची तो ताला नहीं खुलने पर उसे शक हुआ। फिर ताला तोड़ा गया तो आश्चर्यजनक रूप से उस में विदेशी शराब रखा पाया गया । फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शराब को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि यहां से 11 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। यह बरामदगी बभनबीघा गांव के अनुसूचित जाति  प्राथमिक विद्यालय के कमरे से बरामद हुआ है।  गांव के दलित टोला में यह स्कूल संचालित किया जा रहा है। जहां एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें विदेशी शराब रख दिया गया था।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From