• Sunday, 13 September 2026
बिहार के शेखपुरा जिले में बन रही है बॉलीवुड की नामी फिल्म “मेरा साथी मेरा प्यार” आज हो गया शुभारंभ…

बिहार के शेखपुरा जिले में बन रही है बॉलीवुड की नामी फिल्म “मेरा साथी मेरा प्यार” आज हो गया शुभारंभ…

Vikas

शेखपुरा।

मुंबई के कई नामी गिरामी निर्देशक और संगीतकारों के सहयोग से बनने वाले हिंदी फिल्म “मेरा साथी मेरा प्यार का” शुभारंभ शेखपुरा जिले के गिरहिंडा पहाड़ पर रविवार को कर दिया गया।

इसकी शुरुआत राजद राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय सम्राट एवं राजद नेता इमाम गजाली के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा पाठ भी की गई। फिल्म में निर्देशक के रूप में अजय बी साहा, संगीतकार के रूप में पुनीत दीक्षित, कैमरामैन के रूप में कमलजीत तथा गायक के रूप में आशिक त्रिपाठी प्रमुख रूप से हैं।

शेखपुरा के कलाकार

फ़िल्म में नायक की भूमिका में शेखपुरा के अरियरी निवासी विकास कुमार, नायक की भूमिका में मुंबई की कलाकार श्वेता शर्मा वही खलनायक की भूमिका में शेखपुरा के चेबड़ा प्रखंड के पत्रकार निवास कुमार हैं।

साथ ही साथ शेखपुरा के घाट कुसुंबा से पत्रकार नीतीश कुमार के पुत्र हर्षित कुमार सह-कलाकार की भूमिका में हैं। इस फिल्म में रोशन राज, विकास बिट्टू, छोटे, अशोक, रोहित, सचिन सहित अन्य लोग अभिनय कर रहे हैं।

फिल्म का ज्यादातर शूटिंग शेखपुरा जिले के गिरहिंडा और पानापुर पंचायत में किया जाएगा जबकि राजगीर, नालंदा, पावापुरी, ककोलत, चीनी मिल में भी फिल्म की शूटिंग होगी। ग्रामीण परिवेश में प्रेम कहानी पर फ़िल्म बनाई जा रही है जहां ग्रामीण परिवेश को भी दर्शाया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From