• Wednesday, 11 February 2026
मछली मारने की विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी , मौके पर दंगा निरोधक बल पहुंचा

मछली मारने की विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी , मौके पर दंगा निरोधक बल पहुंचा

Vikas

मछली मारने की विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी , मौके पर दंगा निरोधक बल पहुंचा

शेखपुरा

सदर प्रखंड कोसरा पंचायत के जीयनबीघा गांव का यह मामला है। शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच मछली मारने को लेकर विवाद हुआ । इसी विवाद को हवा देकर बात को आगे बढ़ाकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष में गोलीबारी हुई। गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दंगा निरोधक बल भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि गांव में मछली मारने को लेकर 1 दिन पहले शुक्रवार को ही विवाद हुआ था । इसी विवाद के बीच उसी दिन एक भैंस को करंट लगने पर विवाद और बढ़ गया। मछली मारने के विवाद और भैंस की करंट लगने के विवाद के बीच 2 जातियों के वर्चस्व का मामला बन गया और शनिवार को तालाब के पास खुदाई करने आए दूसरी जाति के लोगों को एक जाति के लोगों ने खदेड़ा। विवाद बढ़ गया । गोलीबारी की गई। एक दर्जन चक्र गोलीबारी चलाने की अपुष्ट सूचना है।

गोलीबारी की सूचना के बीच जानकारी देते हुए ओपी के एएसआई कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि तनाव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर सुबह में पहुंच गई। घटनास्थल से दो देशी पिस्तौल का खोखा को पुलिस ने बरामद किया है। स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। दंगा निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और गोलीबारी की घटना में कोई विशेष रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों तरफ के लोग को समझाने का काम किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From