• Thursday, 12 February 2026
अस्पताल पर बोला धावा, डॉक्टर को पीटा, जमकर बवाल, युवक की हुई थी मौत

अस्पताल पर बोला धावा, डॉक्टर को पीटा, जमकर बवाल, युवक की हुई थी मौत

Vikas

अरियरी।

शेखपुरा जिले के अरियरी अस्पताल पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जमकर धावा बोल दिया और डॉक्टर तथा कर्मचारियों को जमकर पिटाई की। ग्रामीण सड़क हादसे में एक युवक की मौत से नाराज थे।

ग्रामीणों का आरोप था कि फरपर गांव के पास रामदेव चौहान सड़क हादसे में घायल हुए थे और जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं थे और फिर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई।

नहीं दिया एम्बुलेंस

ग्रामीणों का आरोप घायल युवक को ले जाने के लिए दो घंटे तक एम्बुलेंस नहीं दिया गया।

युवक की मौत से भड़के ग्रामीण पहले तो अस्पताल में तालाबंदी कर के जमकर नारेबाजी की। बाद में अस्पताल पहुंचे डॉक्टर और कर्मचारियों को पीट दिया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में लगी हुई है। वही शेखपुरा जिले के अन्य थानों के पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like