• Thursday, 12 February 2026
डीएम ने किया मंडल कारा शेखपुरा का निरीक्षण, बंदियों के सुधार पर दिया जोर

डीएम ने किया मंडल कारा शेखपुरा का निरीक्षण, बंदियों के सुधार पर दिया जोर

Vikas

 डीएम ने किया मंडल कारा शेखपुरा का निरीक्षण, बंदियों के सुधार पर दिया जोर 

 
 शेखपुरा।
 
 जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जिला पदाधिकारी शेखपुरा शेखर आनंद ने मंडल कारा, शेखपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों के सुधार के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।
 गार्ड ऑफ ऑनर और महापुरुषों को नमन
कारागार परिसर पहुंचने पर जिला पदाधिकारी को सुरक्षा बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने जेल परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्रों का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार बंदियों को सकारात्मक जीवन जीने और सुधार के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
 
व्यवस्थाओं का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वार्डों की साफ-सफाई, मेस (रसोईघर) और जेल अस्पताल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बंदियों के बीच मार्कशीट का वितरण किया और सफल बंदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बंदी मुख्यधारा में वापस लौट सकते हैं।
  ‘बंदी दरबार’ में सुनी समस्याएं
DSKSITI - Large

कार्यक्रम के दौरान ‘बंदी दरबार’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी ने बंदियों के बीच बैठकर उनकी व्यक्तिगत और कानूनी समस्याओं को सुना। कई बंदियों ने विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए डीएम ने जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।
 
 खेल और पर्यावरण संरक्षण
कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने और उन्हें खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से डीएम ने जेल परिसर में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।
 
 सुधार गृह की अवधारणा पर जोर
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि एक सुधार गृह होना चाहिए। उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे अपने कौशल को पहचानें और कारावास की अवधि का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों में करें।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like