• Wednesday, 11 February 2026
देसी शराब बनाने वाली दो महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

देसी शराब बनाने वाली दो महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Vikas

घाटकुसुंभा

देसी शराब बनाकर बेचने वाले के विरुद्ध कोरमा थाना पुलिस गुप्त सूचना पर छापेमारी में 2 महिलाओं को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

DSKSITI - Large

इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मोरबरिया गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई जिसमें 8 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने वाली महिला गुड़िया देवी एवं लेलून देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को भी इसी गांव में छापेमारी की गई थी जिसमें बिनोद राम को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like