• Wednesday, 11 February 2026
गांव में पहुंची भाजपा की टीम, कहा किसान हित में है किसानों का बिल

गांव में पहुंची भाजपा की टीम, कहा किसान हित में है किसानों का बिल

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में गांव-गांव पहुंचकर किसानों को किसान बिल के बारे में बताने का अभियान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाया गया है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को शेखपुरा जिले के कोसरा गांव में चौपाल लगाया गया। यहां किसान चौपाल में भाजपा के लोगों ने किसानों को किसान बिल के फायदे बताएं तथा कहा कि किसानों को फायदे के लिए ही बिल लाया गया है।

DSKSITI - Large

इसमें किसी किसान का नुकसान नहीं होना है। किसानों को मिलने वाले एमएसपी से कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाकर किसानों को भड़काया जा रहा है। कोसरा गांव में लगाए गए किसान पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के नवादा के हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए तथा किसानों को उन्होंने किसान बिल के फायदे बताएं। यही बताया कि किसानों के खेती को नए तरीके से करने और व्यापारिक लाभ लेने के लिए यह बिल लाया गया है ताकि किसानों को अधिक फायदा हो और उसकी आमदनी दुगनी हो सके। किसानों को आमदनी दुगनी होने के लिए ही यह बिल लाया गया है। इस किसान चौपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर, मनोज सिन्हा इत्यादि भी उपस्थित हुए और उन्होंने किसानों को बिल के फायदे बताएं। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, महामंत्री संजय कुमार के अलावा पार्टी से जुड़े हिमांशु शेखर, वरुण सिंह, मुकेश सिंह, हीरालाल, बृजेश, विकास, उमेश, गौरव, गौतम इत्यादि भी शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From