• Thursday, 12 February 2026
शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर अधिकारी कर रहे माथा पच्ची..

शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर अधिकारी कर रहे माथा पच्ची..

Vikas

शेखपुरा।
शुक्रवार के दिन जिला शिक्षा कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम की अध्यक्षता में शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर एक बैठक आयोजित की गई , इस बैठक में डीईओ के साथ – साथ डीपीओ एमडीएम शिवचन्द्र बैठा , डीपीओ स्थापना मिथलेश शर्मा , वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत स्नाकोत्तर योग्यताधारी शिक्षकों की प्रोन्नति पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया की स्नातक वेतनमान के साथ – साथ मीडिल स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षकों की प्रोन्नति पर सर्वसम्मत से फैसला लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पदोन्नति के लिए शिक्षकों के माध्यम से लगभग 60 आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ था , जिसमे 52 शिक्षकों को प्रोन्नति दे दी गई।
उन्होंने बताया कि आवेदन सहित अन्य कागजातों में मामूली त्रुटियों के कारण उन आवेदनों पर निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा और उन शिक्षकों को उसी बैठक त्रुटी दूर होने के बाद पदोन्नति दी गई।
सूत्रों ने बताया कि काफी दिनों बाद जिले के शिक्षकों को पदोन्नति दी जा रही है |

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From