• Tuesday, 14 July 2026
रोटरी क्लब शेखपुरा के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस पीजे, सचिव बने संजय

रोटरी क्लब शेखपुरा के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस पीजे, सचिव बने संजय

Vikas

रोटरी क्लब शेखपुरा के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस पीजे, सचिव बने संजय 

शेखपुरा

शेखपुरा रोटरी क्लब शेखपुरा के नए जिला अध्यक्ष का कार्य प्रिंस पीजे ने संभाल लिया जबकि सचिव पद पर संजय कुमार (प्राचार्य, जीआईपी स्कूल) ने पदभार संभाला। 

 

इसको लेकर गुरुवार की शाम बरबीघा के संत मेरिस इंग्लिश स्कूल में पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में शेखपुरा जिला रोटरी क्लब से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति के साथ-साथ नालंदा रोटरी क्लब और नवादा रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। 

पदभार ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब पटना की डीजी नम्रता नाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनके साथ एजी अजीत कुमार ने भी अपनी भागीदारी दी। 

 

राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह के शुभारंभ के बाद छात्राओं ने परंपरागत लोक नृत्य और गीत के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया । मंच संचालन डॉ रामाश्रय प्रसाद ने किया। 

 

पदभार ग्रहण समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा का एक बड़ा मंच है । पोलियो उन्मूलन अभियान इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पोलियो अभी खत्म नहीं हुआ है।

 

 पड़ोस के कुछ देशों में अभी है। इसलिए यह अभियान अभी चलता रहेगा। 

 

DSKSITI - Large

वर्तमान जिला अध्यक्ष और जिला सचिव को यह पदभार की वर्तमान जिला अध्यक्ष सचिन कुमार गुड्डू और महेंद्र आर्य ने विधिवत परंपरागत रूप से दिया। 

 

इस मौके रोटरी क्लब के माध्यम से सामाजिक सहभागिता में अपनी भागीदारी देने वालों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंट के साथ-साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को भी सम्मानित किया गया। 

 

इस मौके पर मंच संचालन डॉ रामाश्रय प्रसाद ने किया। समारोह को पूर्व सिविल सर्जन डॉ के पुरुषोत्तम ने संबोधित करते हुए रोटरी के सामाजिक कार्यों को भी गिनाया। 

 

समारोह में पूर्व सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र सिंह, डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, डॉ मुनेश्वर सिंह के साथ-साथ रोटरी के सचिन शेरगिल, रोहित कुमार, विनोद कुमार, दीपक कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, प्रो रमाकांत सिंह इत्यादि को भी सम्मानित किया गया।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From