• Tuesday, 14 July 2026
शेखपुरा में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, चुनाव में दहशत फैलाने की थी साजिश

शेखपुरा में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, चुनाव में दहशत फैलाने की थी साजिश

Vikas

शेखपुरा में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, चुनाव में दहशत फैलाने की थी साजिश

शेखपुरा। 

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर की रात जिला आसूचना इकाई शेखपुरा को गुप्त सूचना मिली कि अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में एक व्यक्ति के घर अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में बिहार एसटीएफ की एसओजी यूनिट, जिला आसूचना इकाई, अरियरी व कुसुम्भा थाना पुलिस शामिल थी।

छापामारी के दौरान अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला, पिता मो. इम्तियाज खान, निवासी धनकौल के घर से एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं में भय का माहौल बनाने के लिए ये हथियार रखे गए थे।

 

इसी दौरान दूसरी सूचना पर पुलिस टीम ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र के देवले गांव में भी छापामारी की, जहां कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। मौके से दो देशी कट्टा और सात कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में अरियरी थाना कांड संख्या 128/25 और कुसुम्भा थाना कांड संख्या 63/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कुल तीन देशी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From