• Tuesday, 10 February 2026
कोचिंग से नौवीं की छात्रा को भगा ले गया युवक, FIR

कोचिंग से नौवीं की छात्रा को भगा ले गया युवक, FIR

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा में कोचिंग पढ़ने गई एक नौवीं क्लास की छात्रा को एक युवक के द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में भगा ले जाने का आरोप युवक पर लगाया गया है।  मिली जानकारी में बताया गया है कि यह मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र के पचना गांव का है।
पचना गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहां की एक नौवीं क्लास की छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए गई फिर घर लौट कर नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला । बाद में छात्रा को भगा ले जाने का मामला गांव के ही धर्मराज कुमार नामक युवक पर आया है।  शेखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया जाता है कि कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को धर्मराज कुमार नामक युवक ने प्रेम प्रसंग में फंसा कर भगा ले लिया है। इस प्रेम प्रसंग भगा ले जाने के बाद परिवार वालों को जब इसकी भनक लगी तो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From