• Tuesday, 10 February 2026
NEWS CAPSULE: सर्पदंश से युवक की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार, देसी शराब कारोबारी महिला पुलिस के शिकंजे 

NEWS CAPSULE: सर्पदंश से युवक की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार, देसी शराब कारोबारी महिला पुलिस के शिकंजे 

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के अंबारी गांव में गोविंद साव के 25 वर्षीय पुत्र कारू कुमार की मौत सांप के काटने से हो गई। यह हादसा रविवार की रात में घटी। बताया गया कि वह खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया। तभी निंद्रा की अवस्था में सांप ने डस लिया। उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के आरोपी शराब कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या आरोपी शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। 2 दिन पहले अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा पंचायत के साहसरामा गांव में उमेश बिंद की हत्या कर लाश को नदी में बहा दिया गया था। जिसमें शराब बनाने वाले का विरोध करने की वजह से हत्या की बात हुई थी । जिसमें महेश चौधरी, महेंद्र चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। वह बैकठपुर निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव से देसी शराब बनाकर बेचने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला अशोक मांझी की पत्नी सुनीता देवी है। वहां से 6 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया।
DSKSITI - Large

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना के सामने जप्त कर लिया । वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा इस ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। जिसमें बिना चालान का बालू ले जाया जा रहा था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like