• Sunday, 26 July 2026
शेखपुरा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, सहित 16 जिलों  में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: बिहार में बड़ी खुशी

शेखपुरा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, सहित 16 जिलों में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: बिहार में बड़ी खुशी

Vikas

शेखपुरा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, सहित 16 जिलों  में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: बिहार में बड़ी खुशी 


 
 
 
 
 
 
पटना 
 
शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के प्रयास के तहत शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इस सिलसिले में शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय के समीप 6 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। 
 
साथ ही यह विद्यालय राज्य में स्थापित होने वाले 16 नए केंद्रीय विद्यालयों में से एक है, जिससे राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 53 से बढ़कर 69 हो जाएगी। शेखपुरा के साथ-साथ पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, भोजपुर, कैमूर, अरवल, दरभंगा, पूर्णिया, मधेपुरा, मधुबनी और मुंगेर जिलों में भी नए विद्यालय खोले जा रहे हैं।
 
 
शेखपुरा में  लोक जन शिकायत निवारण पदाधिकारी सरोज कुमारी और केंद्रीय विद्यालय मोकामा के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य भौगोलिक पहलुओं की बारीकी से जांच की और संबंधित सूचनाएं एकत्र कीं।
DSKSITI - Large

 
अंचलाधिकारी राकेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भूमि की मांग की गई थी, जिसके क्रम में यह भूमि चयनित की गई है। यह स्थल बरबीघा-वारसलीगंज मुख्य सड़क से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे विद्यालय तक पहुंचना सुविधाजनक होगा।
 
जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक में शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर अब कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने अंचलाधिकारी द्वारा चयनित स्थल की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए अत्यंत उपयुक्त बताया।
 
शेखपुरा जिले के विद्यार्थियों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में नई राह प्रदान करेगा और शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
 
 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From