• Monday, 09 February 2026
बरबीघा में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा, 44.47 लाख के संदिग्ध लेन-देन में एक खाताधारक गिरफ्तार

बरबीघा में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा, 44.47 लाख के संदिग्ध लेन-देन में एक खाताधारक गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा, 44.47 लाख के संदिग्ध लेन-देन में एक खाताधारक गिरफ्तार

संवाददाता, शेखपुरा।

बरबीघा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) एवं एचडीएफसी बैंक बरबीघा शाखा के प्रबंधक के आवेदन पर की गई जांच में एचडीएफसी बैंक, बरबीघा शाखा के एक खाते को साइबर अपराध से संबंधित पाया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि उक्त खाते से जुड़े लेयर-1 स्तर पर लगभग 10 लाख रुपये की विवादित राशि तथा पिछले छह महीनों में करीब 44.47 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इस खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज पाई गईं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि देश के विभिन्न राज्यों—बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना—से कुल 28 शिकायतें दर्ज हैं। इसके अलावा कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ साइबर थाना में भी संबंधित साइबर कांड दर्ज है।

पूछताछ के दौरान खाताधारक मालदह निवासी, संतोष कुमार ने स्वीकार किया कि वह एक निजी कंपनी के निर्देश पर अपने खाते में आने वाली राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप चैट सहित कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिससे साइबर फ्रॉड में उसकी संलिप्तता स्पष्ट हुई है।

आगे की जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरोपी के नाम पर विभिन्न बैंकों में कई खाते संचालित हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक एवं इंडसइंड बैंक शामिल हैं। इन खातों पर भी एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज हैं।

DSKSITI - Large

मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2), 318(4), 319(2) एवं आईटी एक्ट 2008 की धारा 66सी/66डी के तहत शेखपुरा साइबर थाना कांड संख्या 03/26, दिनांक 03.01.2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From